आईये जानते हैं चुकंदर खाने से कितना फायदेमंद होता है और कितना ख़तरनाक।

चुकंदर को हम सभी जानते पहचानते हैं मगर इसके गुणों से कम लोग ही परिचित होते हैं लिहाजा जानकार लोग ही इसको लाते और उपयोग करते हैं।आइये इसके फायदे नुकसान जानने की कोशिश करें।
  चुकंदर में आयरन बहुत होता है इसलिए ये खून बढ़ाने में कारगर है।
   दिल को स्वस्थ रखता है,पाचनतंत्र को मजबूत करता है।
   एनर्जी लेबल बढ़ाता है जिससे थकान नहीं होती।
    त्वचा के लिए फायदेमंद है और  मेमोरी बढ़ाने में सहायक है।
   चुकंदर को खाली पेट खाने से ये काफी फायदेमंद होता है-👇
   ये वजन घटाता है, वाटर रिटेंशन की समस्या दूर होती है। खून की कमी दूर करता है।आंखों के लिए फायदेमंद है।यूरिन से जुड़ी समस्याएं दूर करता है।ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखता है।इम्मयून सिस्टम मजबूत करता है और त्वचा पर निखार लाता है।
   यूं तो चुकंदर फायदेमंद है मगर ये सभी लोग सेवन नहीं कर सकते-👇
    लो ब्लड प्रेशर के पेशेंट्स इसका सेवन न करें,किडनी में स्टोन हो तो भी नहीं खाना चाहिए डायबटीज के पेशेंट्स भी नहीं खाएं और जिनको एलर्जी आदि की समस्या हो वे भी न खाएं।
          अक्सर ये सवाल भी उठता है कि कितनी मात्रा ठीक है तो एक चुकंदर या 250 ml जूस प्रति दिन लिया जा सकता है इससे अधिक नुकसान कर सकता है।
         बाकी जड़ वाली सब्जियों जैसे गाजर,मूली,शकरकंद की भांति चुकंदर भी गर्म तासीर का होता है,असलियत ये है कि कुछ चीजों को पचाने में काफी शक्ति लगती है जिससे शरीर का तापमान बढ़ जाता है इसलिए उनको गर्म कह देते हैं।
          मुख्यतः चुकंदर शरीर मे खून की कमी दूर करने में इस्तेमाल किया जाता है मगर डॉक्टरी सलाह ज़रूरी है,सभी लोग इस्तेमाल नहीं कर सकते।

Post a Comment

Previous Post Next Post