क्या डाइबिटीज से पीड़ित लोगों को आलू खाना चाहिए या नहीं। आपको पता है आलू फायदेमंद और हानिकारक भी होता है कैसे आईये जानते हैं।

      आलू दुनिया की सबसे लोकप्रिय सब्जी है,ये आज पूरी दुनिया में उगाया जाता है,ये भारत मे 16 वीं शताब्दी में पुर्तगाली लाये थे ये मूलतः दक्षिणी अमेरिका में होता था।
1-आलू में विटामिन A,Cऔर D के अलावा सोडियम, पोटेशियम भी होता है,इसका विटामिन C सर्वाधिक लाभदायक है,इसके उपयोग से स्कर्वी नामक रोग खत्म प्रायः हो गया है।
2- आलू को छिलके सहित उपयोग में लाना चाहिए क्योंकि सबसे पौष्टिक भाग छिलके का निचला भाग होता है।
3-आलू में यदि कोई भाग हरा है तो उसको निकाल देना चाहिए क्योंकि उसमें सेलेनाइन नाम का ज़हरीला पदार्थ होता है,आलू में अगर अंकुर निकल रहे हों तो भी उसको निकाल कर ही पकाना चाहिए।
4-आलू में क्षारीय गुण होते हैं इसलिए ये शरीर के लिए फायदेमंद है।इसमें पौष्टिक स्टार्च होता है।
5-यूरिक एसिड में आलू बहुत फायदा करता है,पुराना कब्ज,आंतों में विषाक्तता,ड्राप्सी,गुर्दे में पथरी में फायदेमंद है,स्कर्वी रोग खत्म कर देता है।
5- भोजन से पहले यदि एक दो चम्मच कच्चे आलू का रस पिया जाए तो शरीर के सभी अमल निकल जाते हैं।
6-आलू पाचन के बैक्टीरिया का विकास करता है और आंतों की सड़न खत्म कर देता है।
7-जिस जल में आलू छिलके सहित उबाला जाता है उसको काढ़ा के रूप में इस्तेमाल करने से एसिडिटी खत्म हो जाती है।
8-आलू का रस त्वचा की सफाई में बेहद कारगर है इसमें मौजूद पोटेशियम,सल्फर,फास्फोरस और स्टार्च त्वचा के दाग धब्बे मिटा देते हैं।
9-आलू सर्वाधिक गुणकारी कच्ची अवस्था मे होता है अतः इसका रस सर्वाधिक लाभदायक है पकने पर इसके गुण अत्यंत कम हो जाते हैं।
10-कच्चे आलू की लुगदी या पेस्ट त्वचा को आश्चर्यजनक रूप से निखारता है।
11-स्टार्च में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होता है इससे ये आंतों की सूजन खत्म करता है।
12-लोग आलू को उबालकर फिर घी में तलकर टिकिया बनाकर खाते हैं ये नुकसान दायक है आलू को यदि भाड़ में भूनकर धनिया की चटनी से खाया जाए तो ये निश्चित ही फायदेमंद है मगर घी तेल नुकसानदायक है ये बात समझनी ही चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post