डायबिटीज़ से पीड़ित लोगों को अक्सर पेट ख़राब होता है ऊनहै कब्जियत की शिकायत हमेशा रहती है । आईये जानते हैं क्या है पेट की बिमारिया और उसके उपाय ।

पेट से संबंधित समस्याएं आजकल बेहद कॉमन हैं। जैसा कि हम सब जानते हैं कि इस भागदौड़ भरी दुनिया में आजकल लोगों के पास आराम से बैठकर खाना खाने का भी वक्त नहीं होता। वहीं खाना बनाना न पड़े, इसके लिए लोग फास्ट फूड या फिर बाहर से खाना मंगवा लेते हैं। जिसके चलते उन्हें पेट से संबंधित कई समस्याएं जैसे पेट में गैस बनना (Gas problem in stomach), खाना न पचना, अफारा आदि हो जाती हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि खाने का चयन करने, खाना बनाने और खाने के तरीके में थोड़ा बदलाव कर गैस की समस्या से काफी हद तक राहत पा सकते हैं।सीनियर गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डा राकेश अपुर के अनुसार पेट से जुड़ी ऐसी कई समस्याएं है, जो आजकल बहुत ही आम हैं। सबसे ज्यादा लोगों में देखी जाने वाली समस्या है ‘अपच’, जिसे हम इनडाइजेशन भी बोलते हैं। इसके बाद गैस, कब्ज आदि से लेकर अल्सर जैसी बड़ी समस्याएं भी पाई जाती हैं।यहां तक कि गैस्ट्रिक कैंसर भी हो सकता है, जोकि बहुत ही खतरनाक होता है।सीनियर कैंसर सर्जन डा कुमार विजय ने बताया कि अपच की समस्या को नजरअंदाज करना कैंसर को बुलावा देना है। हालांकि कैंसर होने के और भी कई कारण हैं। लेकिन फिर भी लंबे समय तक कब्ज रहे, एसिडिटी हो या बार-बार लूज मोशन हों तो अपने डॉक्टर को जरूर दिखाएं और वक्त रहते इसका इलाज भी कराएं।Constipation, inflammatory Bowel Syndrome (IBS), Irritable Bowel Disease (IBD), Gastroesophageal Reflux Disease (GERD), ये सब है बहुत ही खतरनाक हैं। सीनियर गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ.राकेश कपूर ने बताया कि सबसे पहले लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। अगर किसी को पेट में गैस, अपच, पेट का फूलना, भारीपन होना, मोशन ज्यादा होना, कब्ज होना, बार-बार डकार आना, वजन कम होना आदि संबंधित कोई बीमारी है, तो ये गैस्ट्रिक से जुड़ी समस्या हो सकती है। ऐसे में अपनी मर्जी से दवा न लेकर डॉक्टर से परामर्श लेकर ही दवा लें।अपच (Dyspepsia): पेट में गैस बनना बहुत ही कॉमन बीमारी है। समय पर खाना न खाने, जल्दी-जल्दी खाने, खाना अच्छी तरह चबा कर न खाने से खाना पेट में पच नहीं पाता। इस वजह से पेट में गैस, डकारें आना, जलन होना, पेट फूलना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
Irritable Bowel Disease (IBD): कई बार हमारी इंटेस्टाइन हाइपर सेंसिटिव हो जाती है। इससे लूज मोशन जैसी समस्या पैदा होती है।
Constipation: यह एक लाइफस्टाइल बीमारी है। यह हमारे खाना खाने के तरीके पर निर्भर करता है। यदि हम अच्छा खाना नहीं खाते या समय पर नहीं खाते हैं, तो पेट की समस्या हो सकती है।IBS और IBD सुनने में तो एक जैसे हैं। लेकिन आपको बता दें कि यह दोनों ही बीमारी बिल्कुल अलग हैं। पहले हम बात करते हैं IBS की जिसे इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम कहते हैं। जिसमें आंतों से संबंधित समस्या होती है। इसका सबसे बड़ा कारण है लंग्स यानी की हमारे फेफड़े। यह ज्यादा चिंता करने, भार होने से, डिप्रेशन, आदि से होता है। इसके साथ ही खान पान सही न होने, जेनेटिक दिक्कत होने की वजह से भी होता है। यह फंक्शनल बीमारी होती है। इसकी वजह से इंसान की दिनचर्या खराब हो जाती है। आपको बता दें कि किसी काम में खुद को व्यस्त करने से इसके होने की संभावना को कम किया जा सकता है।इसमें व्यक्ति की आंतों में सूजन आ जाती है। इसके साथ ही आंतों में छाले होना IBD कहलाता है। यह बहुत ही गंभीर बीमारी होती है। IBS सुनने में खतरनाक लगती है, पर होती नहीं। वहीं IBD बहुत ही गंभीर बीमारी होती है। इसमें पेट में मरोड़ मचना, तेज दर्द होना, आव निकलना, अल्सर, पेट में रुकावट होना, लूज मोशन के साथ ब्लड आना यह सभी IBD के लक्षण हो सकते हैं। आपको बता दें कि IBS परेशान जरूर करती है, पर IBD एक खतरनाक बीमारी होती है। यह लेख मशहूर गैस्ट्रो लाजिसट से बात चीत पर आधारित है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post