डायबिटीज़ से पीड़ित लोगों को अक्सर पेट में दर्द की समस्या होती है आखिर क्या है इसके कारण और कैसे इससे बचा जा सकता है । आईये जानते हैं इस लेख के द्वारा।

असंतुलित खानपान और जीवनशैली की वजह से आज के समय में लाखों लोग डायबिटीज की बीमारी का शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज सिर्फ शरीर में ब्लड शुगर के स्तर में बदलाव तक ही सीमित नहीं रहता है। इसकी वजह से आपके शरीर में कई तरह की दूसरी बीमारियां भी हो सकती हैं। डायबिटीज के कारण स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव बहुत गंभीर होते हैं। शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाने की समस्या को हाइपरग्लाइसेमिया या टाइप 2 डायबिटीज भी कहा जाता है। पहले यह समस्या बढ़ती उम्र या आनुवांशिक कारणों से ही होती थी लेकिन आजकल असंतुलित खानपान और बदलती जीवनशैली के कारण युवावस्था में भी हो रही है। ब्लड शुगर बढ़ने पर शरीर में कई समस्याएं होती हैं जिनमें से एक प्रमुख समस्या पेट में बार-बार दर्द होना भी है। डायबिटीज के कारण पेट में बार-बार दर्द होने की समस्या को गैस्ट्रोपेरिसिस भी कहा जाता है। गैस्ट्रोपेरिसिस टाइप 1 और टाइप 2 दोनों तरह की डायबिटीज में हो सकता है।गैस्ट्रोपेरिसिस की समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है। डायबिटीज की समस्या में वेगस तंत्रिका पर भी प्रभाव पड़ता है जो कि पेट को नियंत्रित करती है। वेगस तंत्रिका के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण आपका पाचन कमजोर हो जाता है। और आपके शरीर में भोजन भी जरूरत से ज्यादा देर तक रहता है।  यह समस्या गैस्ट्रोपेरिसिस के नाम से जानी जाती है। इस बीमारी में मरीजों को उल्टी, बेचैनी और पेट में दर्द के लक्षण रहते हैं। टाइप 1 डायबिटीज में यह समस्या सबसे ज्यादा देखने को मिलती है लेकिन टाइप 2 डायबिटीज से ग्रसित लोगों में भी यह समस्या हो सकती है। आइये विस्तार से जानते हैं डायबिटीज की समस्या में होने वाले पेट दर्द के बारे में।डायबिटीज के ग्रसित होने पर चिकित्सक मरीज को खानपान और जीवनशैली में बदलाव की सलाह जरूर देते हैं। मरीजों को फाइबर और कोलेस्ट्रॉल को सुधारने के लिए फायदेमंद खाद्य पदार्थों के सेवन की सलाह दी जाती है। डायबिटीज की समस्या में खानपान संबंधी बदलाव कई बार मरीजों के लिए परेशानी का कारण भी बन सकते हैं। अत्यधिक ग्फिबेर का सेवन गैस और सूजन की समस्या का कारण बनता है जिसकी वजह से आपके पेट में दर्द की समस्या हो सकती है। इसके अलावा डायबिटीज के मरीजों में पेट दर्द का सबसे बड़ा कारण गैस्ट्रोपेरिसिस (Diabetic Gastroparesis) को भी माना जाता है। यह पाचन तंत्र से जुड़ी एक गंभीर समस्या है जो डायबिटीज के मरीजों में देखी जाती है। इस समस्या में पाचन तंत्र से भोजन को स्थानांतरित करने वाली नसें क्षतिग्रस्त हो जाती हैं जिसकी वजह से पेट में भोजन ज्यादा देर तक रहता है। इसकी वजह से डायबिटीज के मरीजों में लगातार पेट दर्द की समस्या बनी रहती है।खानपान में बदलाव, दवाओं का सेवन और गैस्ट्रोपेरिसिस के कारण भी आपको डायबिटीज की समस्या में पेट दर्द का सामना करना पड़ सकता है। शरीर में ब्लड शुगर का स्तर अनियंत्रित होने पर सबसे पहले मरीज को खानपान से जुड़ी आदतों में बदलाव की सलाह दी जाती है। खानपान में अचानक हुए बदलाव और दवाओं के सेवन की वजह से आपको पेट में दर्द महसूस हो सकता है। लेकिन अगर आपको डायबिटीज में लगातार पेट दर्द और पाचन से जुड़ी समस्याएं हो रही हों तो उसके पीछे ये कारण हो सकते हैं।
खानपान की आदतों में बदलाव की वजह से।
फाइबर के अत्यधिक सेवन के कारण।
दवाओं के सेवन से।
ब्लड ग्लूकोज कम करने वाली दवाओं के सेवन की वजह से।

Post a Comment

Previous Post Next Post